जम्मू एवं कश्मीर में पुंछ सेक्टर के शाहपुर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की। इस घटना में एक भारतीय जवान घायल हो गया। यह जानकारी रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को दी।
पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार रात करीब 10 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल हो गया। भारतीय जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की। दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी गुरुवार तड़के छह बजे तक जारी थी।
सूत्रों ने कहा कि यह सीधे तौर पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने की घटना है। दोनों देशों के बीच संघर्षविराम वर्ष 2003 में लागू हुआ था। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी रुक गई है लेकिन जवान सतर्कता बरत रहे हैं।
No comments:
Post a Comment